प्रारंभ1963
हमारे बारे में

विद्या भवन इंटर कॉलेज,
अरौल, कानपुर

विद्या भवन इण्टर कॉलेज, अरौल, कानपुर नगर की संस्थापना वर्ष 1963 में पतित पावनी भागीरथी के तट पर ग्राम आंकिन के निवासी स्वर्गीय श्री नारायण पाण्डेय के नेतृत्व में उनके अभिन्न चारों साथियों सर्वश्री सिद्धन लाल द्विवेदी, श्री राम अवतार त्रिपाठी, श्री रामविलास भट्ट तथा श्री रघुवीर सहाय यादव के अप्रतिम सहयोग से की गई थी। श्री पाण्डेय तथा उनके चतुष्टय सहयोगी दोपहर के समय में साइकिल से क्षेत्रीय ग्रामों के अभिभावकों तथा उनके बच्चों से संपर्क कर विद्यालय में पढ़ने के लिए प्रेरित करते, जो रोजाना का कार्य था।

फलस्वरूप उन सब के अथक प्रयासों से वर्ष 1969 में विद्यालय ने हाईस्कूल की मान्यता प्राप्त की, तथा वर्ष 1971 में विद्यालय अनुदान यूपी में शामिल हो गया। इसी क्रम में सद्प्रयासों से वर्ष 1973 में विद्यालय ने इण्टरमीडिएट कला वर्ग की मान्यता प्राप्त की।

संदेश

स्कूल प्रबंधक एवं प्रिंसिपल संदेश

गैलरी

चित्र प्रदर्शनी